Agricultural Plot या Farm Land खरीदते समय सिर्फ location, greenery, road और budget देखकर फैसला न करें.
खासकर अगर जमीन नदी या किसी water body के आसपास है, तो Flood Line / पूरनियंत्रण रेषा जरूर चेक करें. 200 या 400 मीटर दूर होना भी अपने आप में safety की guarantee नहीं है. बरसात से पहले और बरसात के बाद जमीन की स्थिति काफी अलग हो सकती है.
इस वीडियो में एक real incident के जरिए हमने समझाया है कि कैसे एक पसंद आया Agricultural Plot बारिश के दौरान flood की चपेट में आ गया. साथ ही Ring Road से 500 मीटर या 1 KM दूरी जैसी marketing claims पर भी बात की है. अगर Ring Road Access-Controlled है और आपका plot किसी Entry/Exit या Interchange के आसपास नहीं है, तो सिर्फ दूरी को selling point बनाकर property खरीदना कितना सही है?
इसके अलावा 7/12, Agricultural Land, land revenue, government records और property marketing से जुड़े कुछ practical सवाल भी उठाए हैं.
अगर आप Agricultural Plot, Farm Land या Pune के आसपास जमीन खरीदने की planning कर रहे हैं, तो property final करने से पहले ये बातें जरूर समझिए.